झाँसी- मऊरानीपुर नगर व क्षेत्र में बालू खनन की चर्चा होती रहती थी और उसमें स्थानीय प्रशासन का संरक्षण माना जाता रहा लेकिन अब बालू खनन से बढ़कर मिट्टी का खनन हो रहा है स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर मैलानी ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरियों के पास पूरे दिन अवैध मिट्टी खनन होकर क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों के पुराव में डाली जा रही है।बताया गया कि लगभग पच्चीस ट्रैक्टर व तीन जे सी बी मशीन इस अवैध खनन में शामिल है।ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को न हो जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधकर बैठना कही न कही अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
Please follow and like us:
