रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। सरकार द्वारा किसानों को मूगफली उपज बिक्री के लिये गुरसरांय मण्डी क्षेत्र सहित सभी जगह इन सरकारी और गैर सरकारी मूगफली खरीद केन्द्रों पर छोटे किसान और वास्तविक किसान की मूगफली बिक्री बिल्कुल भी नही हुई है बल्कि उल्टे कई गुरसरांय मण्डी में व्यापारियों का इन खरीद केन्द्रों पर सीधा हस्तक्षेप है और यह व्यापारी 3400 रुपया प्रति कुन्तल की दर पर धड़ल्ले से किसानों से मण्डी में खरीद कर मूगफली खरीद केन्द्रों पर 6700 रुपया कुन्तल की दर से बेचकर करोड़ो रूपये का मुनाफा कमा रहे है और इनकी शिकायतें प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों को होने के बाद भी अवैध कारोबारियों से लेकर सरकारी खरीद केन्द्र संचालकों विरूद्ध न होने से जनता और सरकार के साथ बहुत बड़ा धोखा और सरकारी खजाने की किसानों के नाम खुली अवैध कारोबारी से लेकर इन कामों पर निगरानी रखने बाले अधिकारी कर रहे है। क्षेत्र के जागरूक लोगो ने प्रदेश सरकार के आला अधिकारियों और शासन से इस सम्बन्ध में उच्चस्तरीय जांच के अलावा सीबीआई जांच कराकर तुरन्त कार्यवाही की पहल की है।
