झाँसी-आज विकासखंड गुरसराय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ADJ शरद कुमार चौधरी ने महिलाओं बच्चों कमजोरों व गरीब वर्गों के लोगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं सहायता का अधिकार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर एडीजे शरद कुमार चौधरी द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं को निचले पायदान तक ले जाने के लिए भी विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर आवास, मनरेगा, पेंशन, किसान सम्मान निधि, अंत्योदय कार्डधारक, आयुष्मान कार्ड धारक आदि लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान सचिव एवं लाभार्थियों से अपील की। खंड विकास अधिकारी गुरसराय सौरभ सिंह द्वारा शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लाभार्थियों तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया है।
विधिक साक्षरता शिविर में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि, खंड शिक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, बाल परियोजना अधिकारी, एसडीओ विद्युत, थानाध्यक्ष गुरसराय आदि उपस्थित रहे।
