मौठ-आज नगर के टीकाराम यादव महाविद्यालय में गोपुरा निवासी प्रिंसी यादव यूपीपीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयन होने पर सम्मान समारोह महाविद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में प्रिंसी यादव को महाविद्यालय का गौरव बताते हुए प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र खरीद ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह द्वारा महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक महाविद्यालय में प्रत्येक ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई हैं जिससे छात्र/छात्राएं अध्यन कर आजीविका भी प्राप्त कर सके, जिसका प्रतिफल सविता राजपूत ने डिप्टी कलेक्टर बनकर तथा आज प्रिंसी यादव में असिस्टेंट कमिश्नर बनकर सार्थक किया है। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष सतीश अहिरवार ,नीतेंद्र कुशवाहा, वर्षा पाल सहित 50 से अधिक छात्र/ छात्राएं अधिकारी बने हैं ज्योतिषा त्रिवेदी, पारुल गुप्ता नेट क्वालीफाई कर भविष्य के प्रेरणा बने हैं। प्रिंसी यादव समस्त छात्र/छात्राओं में एक अलख जगाने महाविद्यालय में आज मान सम्मान के रूप में महाविद्यालय आयी है, महाविद्यालय परिवार हार्दिक अभिनंदन करता है। इस अवसर पर प्रिंसी यादव ने कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाएं, शिक्षक, लाइब्रेरी , माहौल इतना अच्छा है कि छात्र यदि दृढ़ निश्चय कर ले तो महाविद्यालय की सुविधाओं के सहारे बड़े-बड़े पद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्राचार्य,प्रबंध समिति का हार्दिक धन्यवाद अर्पित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मीरा यादव का केक काटकर जन्म दिवस भी महाविद्यालय में मनाया गया तथा उनके दीर्घायु, स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यापार मंडल के सदस्य अमित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, कल्लू चौरसिया ,सौरभ सोनी, अमित महाराज सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिकों महाविद्यालय समस्त स्टाफ, छात्र/ छात्राओं ने प्रेषित की। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव वीरेंद्र यादव अमित अग्रवाल सहित महाविद्यालय का स्टाफ डॉक्टर इंदर सिंह शास्त्री, डॉक्टर बृजेंद्र चौहान, डॉक्टर पूनम यादव, डॉ रचना सिंह, तन्वी सिद्दीकी, प्रशांत खरे, पुष्पेंद्र निरंजन, डॉ अजय निरंजन, डॉ नरेंद्र कुशवाहा,रेनू चौहान, सूर्यभान कुशवाहा, राजशरण सिंह, अरविंद सालोनिया, इंद्रपाल यादव, पारुल भल्ला, प्रीति यादव, रश्मि यादव, रिचा मुखर्जी, स्वतंत्र यादव, प्रेम नारायण यादव, भगवान सिंह, केपी यादव, पंकज यादव, हितेंद्र लोहिया, कमलेश यादव, जगराम, नरेश कुमार, राकेश कुमार, कृष्णा एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुशवाह ने किया।
