बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
हमीरपुर _ सरीला कस्बा निवासी उमाशरण (73) पुत्र स्वर्गीय स्वामी प्रसाद दुबे ने समाधान दिवस सरीला में पहुंचकर इकरारनामा के बहाने धोखे से फर्जी बैनामा कराए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत करते हुए फर्जी बैनामा निरस्त कराकर दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है
कस्बा सरीला निवासी उमाशरण ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की सरीला क्षेत्र के ग्राम बरगवा निवासी शिवकुमार पुत्र राजाराम के पास वो अपनी भूमि का कुछ अंश गिरवी रखे है तथा आकस्मिक आर्थिक जरूरत के चलते और भूमि के इकरारनामे को लेकर पीड़ित और शिवकुमार की बात हुई थी और ग्राम बरगवा निवासी शिवकुमार के कहने पर तयशुदा पीड़ित पंद्रह दिन पूर्व तहसील सरीला पहुंचा जहा इकरारनामा की बात कहते हुए धोखे से ग्राम बरगवा निवासी शिवकुमार पुत्र राजाराम ने अपनी पत्नी उर्मिला के नाम फर्जी बैनामा करा लिया और इकरारनामा के अनुसार दो लाख रुपए पीड़ित उमाशरण को दिए और कोई कागज भी पीड़ित पक्ष को नही दिया जब कई दिन बाद पीड़ित ने तहसील सरीला से अभिलेखों की नकल निकलवाई तब उन्हे फर्जी बैनामा की बात पता चली और पैरो तले जमीन खिसक गई पीड़ित ने समाधान दिवस सरीला में प्रार्थना पत्र देकर फर्जी बैनामा अभिलेखों की जांच कराते हुए धोखे से कराए फर्जी बैनामा को निरस्त कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है
