शिवपुरी। मानवता होने में मानव नहीं मानवीय होने में मानव है, मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा उपहार स्वस्थ शरीर है और लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करना यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है ये बात कोलारस के विधायक महेंद्र सिंह यादव ने बदरवास में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में कहीं। वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह यादव, आरोग्य भारती के विभाग समन्वयक आलोक एम इंदौरिया, विशिष्ट अतिथि अपना घर आश्रम के संचालक रमेश अग्रवाल,तथागत फाउंडेशन के संरक्षक डॉ पीके खरे, आरोग्य भारती के अध्यक्ष डॉ गिरीश दुबे,सचिव डॉ आशुतोष चौरषि,विभाग संयोजक राहुल गंगवाल, उपाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू,एवं नपं उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव भोला द्वारा भगवान धन्वंतरि और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर आरोग्य भारती के विभाग समन्वयक आलोक एम इंदौरिया ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि तथागत फाउंडेशन और आरोग्य भारती सदैव लोगों के स्वास्थ्य के हित में कार्य करता हैं हमारा प्रयास है कि हम समूचे जिले में इस प्रकार के कैंप लगाएं और इसी कड़ी में पूर्व विधायक स्व रामसिंह यादव की स्मृति में एक विशाल कैंसर रोग निदान शिविर लगाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के उपाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू एवं आभार व्यक्त डॉ गिरीश दुबे द्वारा किया गया। इस कैंप में बदरवास के बीएमओ डॉ चेतेंद्र कुशवाहा सहित बदरवास के चिकित्सकीय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Please follow and like us:
