झांसी। यातायात माह 2026 के अंतर्गत आज बाल भारती पब्लिक इंटर कॉलेज, खातीबाबा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति सहित विभिन्न हेल्पलाइन तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों एवं दिशा निर्देशों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
कार्यक्रम के पहले सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में स्थित स्वतंत्र भारत के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के स्मारक शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि एवं सलामी दी, इसके पहले मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राघव एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मुकेश कुमार सिंह का स्वागत विद्यालय प्रबंधक अरशद खान एवं चीफ़ ट्रैफिक वार्डन शिवप्रताप तिवारी ने किया।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर शेर सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री सुमन, थाना प्रेम नगर उप निरीक्षक अजमेर सिंह, नैनागढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित राणा सहित अन्य सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक आनंद मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, मनतशा खान, सीमा सक्सेना, क्रांति तोमर सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति की प्रभारी उप निरीक्षक सुश्री सुमन द्वारा बच्चों 1098 एवं 112 हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने सड़क पर दो पहिया या चार पहिया वाहन में चलने के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक रूप से करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राघव ने बताया कि अब तक वाहन चालकों तथा पैदल चलने वाले सभी को उल्टे हाथ पर चलने को कहा जाता था लेकिन नए नियम के अनुसार वाहन चालकों को उल्टे हाथ पर गाड़ी चलानी चाहिए जबकि पैदल चलने वालों केधे हाथ पर चलने चाहिए जिससे पैदल चलने वाले अपने पीछे आ रहे वाहन की चपेट में न आ सकें।
इसके पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी राममूर्ति द्वारा स्वागतबभाषण द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में सम्पन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को अतिथियों मेडल एवं प्रशस्ति – पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, विजेताओं में आराध्या शाक्य प्रथम, जागृति माहौर द्वितीय, कृष्ण शाक्य तृतीय तथा करिश्मा, कृष्ण झा, प्रियंका अहिरवार, दीपा अहिरवार, शिवा माहौर, अभिजय माहौर, अनीता शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गए, साथ ही यातायात माह के दौरान सक्रिय भूमिका निभाकर सहयोग प्रदान करने वाले ट्रैफिक वार्डेन को भी प्रशस्ति – पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिनमें अंबिका श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, पीयूष शर्मा, जगमोहन बड़ौनिया, संजीव दुबे, जुगल किशोर कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने सभी बच्चों का आह्वान किया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा बताए गए यातायात नियमों का खुद भी पालन करें साथ ही अपने मित्रों व परिवारजनों को भी नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर गौरव वाजपेई, रिबा परवीन, विवियन, फ़लक खान, अफजल खान, मीनाक्षी कश्यप, ममता शाक्य आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक विवेक कपिल एवं ट्रैफिक वार्डन जगमोहन बड़ौनिया ने संयुक्त रूप से किया तथा सभी के प्रति आभार विद्यालय प्रबंधक अरशद खान ने किया।
