झाँसी – दिनांक 21.11.2026 को वादी मनोज यादव पुत्र स्व0 गजराज यादव निवासी ग्राम दिगारा थाना बड़ागाँव जनपद झाँसी द्वारा PWD बिल्डिंग दिगारा में चोरी करते हुये राहुल सेन पुत्र खलक सेन निवासी ग्रा0 सिमरीया थाना मडावरा जिला ललितपुर हाल पता दिगारा बड़ागाँव झाँसी को पकड़ लिया तथा प्रकरण के सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 256/26 धारा 305(A)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागांव श्री वेद प्रकाश पाण्डेय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर PWD बिल्डिंग, दिगारा से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा0 माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
