झाँसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर अक्षय जन सेवा समिति के कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, शौर्य, स्वाभिमान और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन आज भी देश की बेटियों और युवाओं को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि झाँसी की पहचान महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और बलिदान से है। हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में देशभक्ति, नारी सम्मान एवं सेवा की भावना को मजबूत करें।
कार्यक्रम में समिति के राजेश तिवारी, संजीव शर्मा,हेमंत कुशवाहा,अनिल विश्कर्मा , विवेक गोस्वामी, रितिका गोस्वामी, सुरेंद्र बसेडिया, सिया कुशवाहा , मोहिनी पाल, नेन्शी कुशवाहा, प्रथम कुशवाहा, रक्षा कुशवाहा, सोनू राजपूत, सोनम अग्रवाल, गुनगुन कश्यप, पूजा रायकवार आदि लोग उपस्थित रहे।
