गुरसरांय (झांसी)। गरौठा- समथर विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तू डाल डाल मैं पात पात को लेकर फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं दूसरी ओर सभी दलों के संभावित टावेदार टिकट हमको कैसे मिले इसको लेकर तरह-तरह की मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है और दावेदारी सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी और पीडीए के बीच संभावित प्रत्याशियों की सबसे अधिक कतार लगी हुई है और फील्ड में देखा जाए तो भाजपा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपने को चुनाव में प्रमुखता देती दिख रही है जहां तक विकास का मुद्दा गरौठा-समथर क्षेत्र में है लगातार भाजपा प्रचार तो कर रही है लेकिन धरातल पर यह सब काम सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन ही नजर आ रहा है भाजपा की दूसरी पारी में इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था का मुद्दा भी ढीला रहा है इसको विपक्ष मुद्दा बनाना चाहता है लेकिन फील्ड में उतरने का काम किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल ने नहीं किया है।इसको लेकर जो तस्वीर उभर रही है वह विपक्षी प्रत्याशियों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी की छवि और क्षमता पर निर्भर करता है की 2027 विधानसभा का चुनाव कौन सा व्यक्ति सफल हो पाएगा उधर निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को भी गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र में अच्छा भाव मिल सकता है बर्शते जनता के बीच संपर्क और अपने काम के बल पर अपनी छवि बनाएं अभी तक भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्र में जो चर्चा चल रही है उन टिकट के दावेदारों में आरपी निरंजन,रामजी परिहार,अनुपमा सिंह लोधी,टीकाराम पटेल का नाम वर्तमान विधायक जवाहरलाल राजपूत के साथ-साथ टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चा में है वही सपा,कांग्रेस गठबंधन पीडीए से जितेंद्र पटेल,सुदेश पटेल,पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास,कंचन राजपूत सहित आधा दर्जन युवा प्रत्याशी भी इस दल के लिए तुरप का पत्ता साबित हो सकते हैं वही बहुजन समाज पार्टी से भी आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम दावेदारी के रूप में उभर रहे हैं तो वही गांव,गली और दुकानों पर चर्चा हो रही है की टिकट न मिलने पर कई दावेदार प्रत्याशी राजनीतिक पाला बदल सकते है और लग रहा है 15 दिन के भीतर कुछ राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी भी घोषित गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र से कर सकती है।
