गुरसरांय (झांसी)। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय गुरसरांय में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के द्वितीय दिवस पर मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह एवं थाना गुरसरांय से आए उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करना भी है। प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार एवं जागरूक होना चाहिए।उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने यातायात के विभिन्न संकेतों एवं चिह्नों को विस्तारपूर्वक समझाते हुए उनके अर्थ एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी चिह्नों, अनिवार्य संकेतों तथा सूचनात्मक चिह्नों के बारे में बताया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में थाना गुरसरांय से महिला कांस्टेबल दीप्ति शिखा यादव, कांस्टेबल दीपक एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। महाविद्यालय की ओर से डॉ. धीरज दीक्षित,प्रीति अरजरिया, पूजा सोनी, डॉ. अजय सिंह गौर, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आरपी निरंजन, शारदा सिंह चौहान,गुलाब राय शर्मा, दीपक यादव,रामलला यादव, अरविंद नामदेव, बृजेंद्र, राम राजपूत,नीलेश यादव एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
