गुरसरांय (झांसी)। गढ़बई, जखौरा माइनर कुरैठा रजवाहा नहर की सफाई के नाम पर की खानापूर्ति। क्षेत्र के किसानों का आरोप की नहर पूरी तरह से सफाई नहीं की गई नहर को गांव के नजदीक केवल ऊपर से घास फूस हटाई गई आगे उसे आधा अधूरा छोड़ दिया।जिसके चलते जब भी नहर आयेगी अंतिम छोर तक किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पायेगा। कुरैठा, गोकुल,धनौरा,पारा,खमा, डुडी सहित कई दर्जनों गाँव के किसानों को रबी कि फसले पानी न मिलने से चिंताएं सता रही हैं बताते चलें इस वर्ष खरीफ की फसलें पूरी तरह किसानों की बर्बाद हो गई है अब रबी फसल की खेती की तैयारी का मौका आया तो बेतवा प्रखंड झांसी के तहत बेतवा उपखंड तृतीय गुरसरांय की नहरे पूरे क्षेत्र में और बड़वार नहर से ककरवई, कचीर सहित कई दर्जनों गाँव के किसानों को नहरों की सफाई सही तरीके से न होने पानी मिलने का संकट खड़ा दिखाई दे रहा है।इस संबंध में सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों की कार्यशैली पर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर संबंधित विभाग और शासन से इस संबंध में जल्द संज्ञान लेकर जनहित व शासन हित में कार्रवाई की पहल की है। वही इस क्षेत्र के प्रमुख लोगों में बामौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार कुरैठा,बामौर ब्लॉक प्रमुख चन्द्रभान सिंह अहिरवार,राजू कछवाह धनौरा,गोविन्द प्रताप सिंह सिया,अभिषेक प्रताप सिंह,मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान,अवधेश सिंह फौजी, पंकज सिंह परमार,सूरज सिंह मुन्ना दद्दा,जनक सिंह,नृपेन्द्र सिंह चौहान बंजारे बामौर, योगेश प्रताप सिंह चौहान,अभिनव मिश्रा,गोल्डी चंदेल, देवराज सिंह चौहान, सुयश प्रताप सिंह चौहान,धीरेन्द्र राय,एम एस गौर, लोकेन्द्र सिंह, श्रेयश सिंह, तेजू परिहार,अभिषेक सिंह परिहार, धर्मेन्द्र मिश्रा, मोनू महाराज, गोलू तोमर, बड़कू तोमर, पुल्ले तोमर, शिवम परिहार, निहाल सिंह, गिल्ले ठेकेदार, दृगपाल सिंह भदौरिया,रिंकू तोमर, श्रीराम विश्वकर्मा, माखन बघेल, भगवान दास शिवम टनटन गंज, सुमित पांचाल, देशराज पाल, अवधेश चंदेल,अनिल सोमवंशी, मानिक लाल नापित,रिंकू गुप्ता सहित आदि लोग ने भी इस संबंध में शासन से कार्रवाई की पहल की है।
