समथर (झांसी ) नवमी के दिन पंडित शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों से हवन पूजन आदि करवाकर एवं नौ दिन सेवा पूर्ण करने के पश्चात् समथर नगर के देवी भक्तों ने आज नम आंखों से मां शेरावाली की मूर्तियों का विसर्जन किया। नगर के देवी भक्तों ने ह्रदय भाव से गा बजाकर मां शेरावाली की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली। मां की शोभायात्रा नगर में कटरा बाजार, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार,पीपरी स्टैंड आदि जगहों से निकाली गई। मां शेरावाली की शोभायात्रा नगर में जहां जहां से निकली नगर के श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया और मां आरती कर जयकारा लगाया और मां के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां की मूर्तियों की सोभा यात्रा निकालने के पश्चात श्रद्धालु भक्त मां की मूर्तियों को विसर्जन के लिए समथर से दवोह एम पी वार्डर जाने वाले मार्ग पर स्थित पहूज नदी ले गये जहां श्रद्धालु भक्तों ने पूजा अर्चना एवं आरती कर मां की मूर्तियों का जल में विसर्जन किया और मां को चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।
