समथर (झांसी) नगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व। गरौंठा विधायक ने गरौंठा विधायक के मुख्य आतिथ्य में किया गया रावण पुतला दहन। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन रहा ससख्त। समथर नगर में रामलीला सम्पन्न होने के पश्चात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में मंडल कमेटी द्वारा रावण पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। रावण पुतला दहन गरौंठा विधायक जवाहरलाल लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। नगर में भगवान राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी के स्वरुपों की शोभायात्रा निकाली गई। सोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर से किया गया। मंदिर से होते हुए नगर में स्थित लंका पलंका प्रांगण में पहुंचीं जहां रामायण द्वारा रचित राम और रावण युद्ध का संवाद किया गया।इसके पश्चात भगवान श्री राम के स्वरुपों द्वारा रावण पुतला दहन किया गया। रावण पुतला दहन के पश्चात भगवान के स्वरुपों की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। भगवान की शोभायात्रा नगर में जहां से निकली श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया और आरती कर उन्हें नमन किया। गरौंठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भी भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत भगवान के स्वरुपों की शोभायात्रा मां सुखदेनी मंदिर पहुंची जहां भगवान का भरत मिलाप किया गया। रावण पुतला दहन के पश्चात नगर के लोगों ने बड़े धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान व पान खिलाया और एक दूसरे के गले मिले। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोंठ,नायव तहसीलदार थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत सहित अन्य आला अफसर मौजूद रहे।
