गुरसरांय (झांसी)। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नौ दिवस विराजमान माता मैया की प्रतिमाओं का 20 अक्टूबर मंगलवार को गुरसरांय से लगभग 13 किलोमीटर लंबे काफिले के साथ प्रतिमाओं के आगे पीछे प्रतिमाएं और डीजे कई प्रकार के संगीतबाधों की धुनों में मां के जायकारें लगाते हुए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे,बूढ़े, जवान भजन गाते और नाचते थिरकते हुए मां की विदाई यात्रा में जब चल रहे थे तो उस समय सबके सब सिर्फ और सिर्फ मां की भक्ति में लीन दिखे और भक्ति का ऐसा समुद्र आया की श्रद्धालु अपना सब कुछ छोड़ मां की भक्ति रूपी समुद्र में डूबते देखे गए और प्रशासन जहां दो-तीन दिनों से मूर्ति विसर्जन को लेकर कोई व्यवधान ना आए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके के लिए दिन रात तैयारी में जुटा था। आज भी गुरसरांय नगर से लेकर गुरसरांय भसनेह बांध तक सड़कों पर जगह-जगह गुरसरांय पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी करते देखा गया तो देर शाम तक। उप जिला अधिकारी गरौठा सुनील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ,गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी वही स्वास्थ्य विभाग की कमांड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर संभाले हुए बड़वार बांध पर मूर्ति विसर्जन दौरान पूरी तरह सक्रियता से जिम्मेदारी निभाते देखे गए जिसके चलते आज दोपहर से चले मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को देर शाम तक सकुशल मूर्ति विसर्जन कराकर प्रशासन ने राहत की सांस ली और संभवत झांसी जिले में परगना प्रशासन,पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी बखूबी ड्यूटी निभाकर बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता का जज्बा दिखाकर जनता का दिल जीत लिया।
