गुरसरांय(झांसी) ।समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित सेवा सारथी फाउंडेशन द्वारा परख वृद्धाश्रम, मड़ोरी में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने वृद्धजनों को भोजन कराया और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताकर सेवा एवं सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सभी का सामाजिक एवं मानवीय दायित्व है। जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा के माध्यम से समाज में अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
सेवा सारथी फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। संस्था द्वारा समय-समय पर भोजन वितरण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।इस अवसर पर मनु ठाकुर अस्ता, सोनू मुखिया जखौरा, छोटू ठाकुर बारगाय, संदीप गढ़वाई, सुजल ठाकुर हैबतपुरा, रवि रायकवार, रमाकांत कुशवाहा, आशिफ पठान, अनूप सिंह, राहुल पाल, सत्यम पटेल, शंकर आदि लोग मौजूद रहे।
