झांसी -दिनाँक 07.09.2026 महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी झाँसी डॉ० शिशिर पुरी के आदेश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (पंजीकरण) डॉ० आशीष अग्निहोत्री द्वारा दिनांक-07.09.2026 को क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में विभागीय निरीक्षण किया गया। डॉ० आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायतकर्ता श्री राजेश कुमार निवासी जिला झाँसी के शिकायती पत्र दिनांक 12.08.2026 में वर्णित शिकायत ‘क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक पर ब्लड टेस्ट करवाया था जिसमें परिणाम 9.80 प्रतिशत था किंतु शिकायतकर्ता को संदेह होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज सेंट्रल पैथलॉजी लेबोटरी पर टेस्ट करवाया तो परिणाम 7.3 प्रतिशत था। उक्त शिकायत प्रकरण में लैब रिपोर्ट में त्रुटि प्रदर्शित होने तथा पंजीकरण प्रपत्रों की जांच में कमी पाये जाने के फलस्वरूप क्रॉस केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाता है। साथ ही इस आदेश का उल्लघंन कर पैथलॉजी सेंटर का संचालन पुनः किया जाता है. तो लैब संचालक के विरूद्ध कठोर वैधानिक/अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
