गुरसरांय(झांसी)। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के बेटे दीपांकर यादव (मून) ने 5 सितंबर शनिवार को गरौठा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम इसकिल पहुंच कर अति वर्षा से घर-घर जाने से पहले से ही संकट से संघर्ष कर रहे बलराम अहिरवार के घर पहुंच कर बेघर हुए परिवार से रूबरू हुए तो दीपांकर यादव उर्फ मून बलराम अहिरवार की दास्ता देख बात सुनकर स्वमं कुछ समय के लिए गहरे दुख भरे भाव में खो गये फिर कुछ पल बाद उन्होंने बलराम की पूरी दास्ता जो गांव इसकिल के ग्रामीणों ने सुनाई उसको सुनकर पीड़ित बलराम अहिरवार की भाई,बहनों की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था स्वमं करने का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी और गिरे हुए घर को बनवाने का भरोसा दिलाया।इस प्रकार दीपांकर यादव की समाज हित में बेहतरीन सोच से इसकिल समेत पूरे क्षेत्र में कम उम्र के युवा द्वारा बेहतरीन काम करने का संदेश क्षेत्र में गया। बताते चलें बलराम अहिरवार की माता-पिता कुछ साल पहले ही खत्म हो गए थे और परिवार में बलराम की बहने आदि का बोझ बलराम पर ही है और ऐसी स्थिति में उसका अति वर्षा से घर गिर जाने से मानों उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया हो ऐसे में दीपांकर यादव उसके लिए एक बहुत बड़ा सहारा व आशा की किरण बनकर उभरे है।आज वह इसकिल गांव के बाद गुरसरांय में कुंवर रामकुमार सिंह पत्रकार की माताजी के निधन पर उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बीपी दाऊ,विक्की राजा, धर्मेंद्र प्रजापति, देवेंद्र सिंह दिव्वन यादव,कुलदीप यादव(मोनू),मोती पाल,प्रदुम पथर्रा,शौकीन खान आदि सम्मिलित रहे।वह आज ही बाजार स्थित दयाशंकर सोनी के अकस्मात निधन हो जाने से शोक संतृप्त परिवार से मिले।इस दौरान स्वर्णकार समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।आज गुरसरांय नगर में बड़ी संख्या में सभी वर्ग के युवा दीपांकर यादव उर्फ मून के साथ उपस्थित रहे।
