झांसी – दिनांक 2 सितंबर 2026 जनपद झांसी में डॉ आर के सोनी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल झांसी के नेतृत्व में मंडल स्तरीय टीम द्वारा निजी चिकित्सालय मां पीतांबरा केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक झांसी मंडल डॉ आर के सोनी ने निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण की प्रक्रिया एवं अभिलेखों का अवलोकन किया तथा निरीक्षण के समय उपस्थित नोडल अधिकारी पंजीकरण उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री से पंजीकरण कार्य की जानकारी प्राप्त की।
अपर निदेशक ने निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने झांसी जनपद में निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी एवं नोडल अधिकारी पंजीकरण उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के सुदृढ़ीकरण के लिए निजी चिकित्सालयों से सम्बन्धित की जा रही कार्यवाही प्रशंसनीय है।
अपर निदेशक ने जनपद के सभी निजी चिकित्सालयों में ABDM को सक्रिय (चालू) करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित डिजिटल रिकॉर्ड एवं चिकित्सकीय जानकारी को व्यवस्थित रूप से डिजिटल हेल्थ सिस्टम से जोड़ा जा सके। निजी चिकित्सालयों के पंजीकरण से संबंधित कार्यवाही में पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त समस्त निजी चिकित्सालयों को सूचित किया जाए कि हेपेटाइटिस सी के उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में पूर्ण सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए शासन प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी पंजीकरण उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री, एंटोमोलॉजिस्ट श्री रविदास, मां पीतांबरा हॉस्पिटल से डॉ उपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
