झाँसी- साइबर अपराधों की घटनाओं की रोकथाम एवं उनसे बचाव हेतु पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री विनोद के. सिंह के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम जनपद झाँसी सुश्री असमा वकार के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों के पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
साइबर सेल एवं थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए 1. आवेदक श्री देवेन्द्र राय पुत्र श्री नर्मदा राय निवासी हसारी, थाना प्रेमनगर, जनपद झाँसी के साथ हुए यूपीआई साइबर फ्रॉड की कुल धनराशि 94,996/- रुपये में से 74,752/- रुपयों की धनराशि तत्काल होल्ड कराई गई थी। उक्त प्रकरण में थाना प्रेमनगर पर दिनांक 22.09.2026 को मु0अ0सं0 430/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाई करते हुए आज दिनांक 13.11.2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में होल्ड कराई गई 74,752/- रुपये की धनराशि आवेदक श्री देवेन्द्र राय के बैंक खाते में वापस कराई गई।
2. इसी प्रकार आवेदक श्री नीरज कुमार निवासी खातीबाबा, थाना प्रेमनगर, जनपद झाँसी के साथ दिनांक 16.06.2026 को हुए यूपीआई साइबर फ्रॉड में कुल 4,998/- रुपये की धनराशि की साइबर शिकायत संख्या 33106260139781 दर्ज कराई गई थी। साइबर सेल, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी की गई 4,998/- रुपये की संपूर्ण धनराशि होल्ड कराई गई थी, जिसे MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।
