गुरसरांय (झांसी)। गोपालन और गौ सेवा का गजब का जज्बा गुरसरांय ब्लॉक के चन्द्रपुरा ग्राम के समीप देवेन्द्र ग्रेनाइट ग्रामोउधोग के परिसर में रह रहे हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ में देखने को मिला और वह स्वयं चाय, पानी,भोजन जब तक ग्रहण नहीं करते हैं तब तक गायों की सेवा भोजन आदि वह न करा दे और उनकी गौशाला में लगभग एक दर्जन से ऊपर गोवंश है जिनकी सेहत और खूबसूरती से लेकर गोवंशों का फिजिकल बहुत ही बेहतर है एक गाय ऐसी है जो प्रतिवर्ष एक गोवंश को जन्म देती है और वह भी निश्चित तिथि दिनांक निश्चित है वह दिनांक 1 जनवरी को प्रतिवर्ष गोवंश को जन्म देती है इसे विधि का विधान ही कहेंगे वही एक बच्छा 16 माह का है जिसका नाम शेरा रखें हुए हैं शरीर अपने में जैसा कि वह शेरा रखे हुए हैं अपने में भव्य आकर्षक का केंद्र है। बताते चलें यह जो हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ इस गौशाला को अपने निजी साधन से संचालित कर रहे हैं इन गोवंशों को वह बाजार से कोई भी चारा,पानी,भूसा नहीं खरीदते हैं बल्कि स्वयं अपने हाथों से खेत में स्वयं अपनी देखरेख में चारा से लेकर दाना पानी भूसा स्वयं खेत में पैदा करते हैं इन गोवंशों बेहतरीन स्वास्थ्य का गोवंशों को स्वस्थ भोजन समय पर मिलना है यहां कोई डॉक्टर से लेकर कोई सरकारी मदद भी इन्होंने नहीं ली है लेकिन ऐसी उनकी लगन कि वह इन गोवंशों की सेवा में ही साक्षात ईश्वर शक्ति के रूप में देखते हैं और इन गायों का दूध,घी भी वह स्वयं उपयोग करते हैं और जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों को भी देते हैं लेकिन उनकी सेवा एवं लगन ऐसी कि वह भौतिकता बादी प्रदर्शन से दूर रहकर प्राकृतिकता और गोवंश सेवा में ही साक्षात भगवान का दर्शन मानते हैं गोवंश पालने वालों को झांसी जिले की गरौठा तहसील के इस गांव में जाकर यह गोवंश जरूर देखना चाहिए हरेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना दाऊ दीपावली पर गोवंशों की विशेष पूजा सेवा करते देखे जाते हैं।
