गुरसरांय (झांसी)। हर-घर-जल योजना पूरी तरह कागजों में सिमट कर रह गई। 84 करोड़ की लागत से पानी की योजना का भव्य शुभारंभ किया गया था,लेकिन नगर में आज भी ऐसे कई मुहल्ले है जिनमे प्रथम तल तक भी पानी नहीं पहुंच पा रहा,फिर दूसरी मंजिल तक तो पहुंचने का प्रश्न ही नहीं उठता।टीचर्स कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इस पाइप लाइन को पालीवाल के बगीचा की ओर से जोड़ा गया जिससे गलियों में कई मोड़ आने से मुहल्ले के अंतिम छोर तक पानी नही पहुंचता।विनीत गार्डन के सामने संगीत कला कुंज वाली गली में पानी रिसता है नीचे मकान में नही भर पाते।यदि इस गली की लाइन को विनीत गार्डन के सामने से जोड़ दिया जाए इस योजना का लाभ मुहल्ला वासियों को मिल पायेगा।वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 16 के वासियों ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान से मांग की तथा वार्ड मेम्बर गोविंद सिंह सिसोदिया से इस लाइन को मुख्य सड़क की ओर से जोड़ने की मांग की है।मुहल्ला के ब्रजेन्द्र शर्मा,शैलेंद्र शर्मा,दिनेश चतुर्वेदी, इंद्रभूषण द्विवेदी, विनय दुवे,शिवम तिवारी,सरजू शरण पाठक,मनोज दुवे,अम्बरीष दुवे,सुबोध पटेल, अभिषेक पटेल,संतोष वर्मा आदि ने मुहल्ले में पड़ी नई लाइन को मुख्य सड़क से जोड़ने की मांग की है। वही बताते चलें कार्यदाई संस्था और जल निगम झांसी द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए पूरे गुरसरांय के वार्डों में जो सड़के खोदी गई थी वह अभी तक सड़के मरम्मत नहीं की गई है जिससे लोगों का नगर में पैदल चलना भी दूभर हो गया है और आए दिन बुजुर्गों से लेकर आम लोग गिरते उठते नजर आते हैं और इस योजना का शुभारंभ महीनों पहले नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गुरसरांय में आकर किया गया था। शुभारंभ दौरान क्षेत्रीय विधायक और जल निगम के आला अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन सारी जानकारियां विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को होने के बाद भी मौके पर कोई सुधार नहीं हो रहा है इससे जनता में रोष व्याप्त है। वही यूपी सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है कि आखिर यह जन समस्या कैसे हल होगी।
