गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पंचायत सरसैडा़ में पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन प्राण सिंह पाल द्वारा किया गया,जबकि कार्यक्रम संयोजक मुन्ना पाल रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पाल (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.एल.सी प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भडोकर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, ठेकेदार बिहारी पाल मौजूद रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरसैडा़ राजेश पटेल,रमाकांत प्रधान मडोरी,सुशांत घोष,रमेश पाल,परसू पाल,गुरदयाल पाल,रामदयाल पाल, रवि पाल,राजू पाल,सुरजन पाल, रामपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में मुन्नालाल पाल दादी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
