गुरसरांय (झांसी)। नगर के रामनगर चुंगी मातवाना मोहल्ले गुरसरांय में रविवार को घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार महिला के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार रामनगर चुंगी मातवाना मोहल्ला निवासी पूनम (35) पत्नी राधेश्याम खटीक पर उनके पति ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूनम के पेट में गंभीर चोट आई। महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर पहुंचे उनके पुत्र राज ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रवि अनुरागी ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया। पेट में गंभीर चोट और हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वही गंभीर रूप से घायल उक्त युवती पूनम ने बताया कि उसका पति लंबे समय से उसे परेशान करता था और किसी तरह वह बाहर मजदूरी करके अपना व अपने लड़के का भरण पोषण कर रही थी और आज घटना के दिन उसके घर पर पुताई वगैरह का काम हो रहा था इसी दौरान उसके पति राधेश्याम ने 1 नवंबर रविवार को शाम 5:00 बजे लगभग उसको जान से मारने की नियत से चाकू मार दिया इसकी जानकारी होते ही उसका इकलौता बेटा राज आनन फानन घर से कार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया जहाँ पर हालत चिंताजनक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी और कस्बा इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा अस्पताल में पहुंचे और घायल महिला से बातचीत कर पूरी स्थिति का जायजा लेकर गंभीर रूप से घायल महिला को झांसी पहुंचाने की व्यवस्था की। इस दौरान इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने जिस तत्परता से अस्पताल में और अस्पताल से झांसी पहुंचाने में सहयोग दिया वह काफी सराहनीय रहा। और देर शाम तक पुलिस इस प्रक्रिया में गंभीरता से कार्यवाही में जुटी हुई थी।
