झाँसी- वार्ड नंबर 31 लहरगिर्द द्वितीय में सड़क निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाए जाने के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों द्वारा वार्ड की पार्षद श्रीमती रितिका गौरव तिवारी जी का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद जी के शिलान्यास बोर्ड के समीप फीता काटकर स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वार्ड की वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति ने पार्षद जी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और उनके प्रति अपना स्नेह एवं विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद रितिका गौरव तिवारी जी ने क्षेत्रवासियों के असीम प्रेम, स्नेह एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे आगे भी वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए 24×7 पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री विनीत द्विवेदी जी रहे। कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्रवासियों द्वारा पार्षद जी का घर-घर जाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिक:
श्री विनीत द्विवेदी, श्री वी.के. तिवारी, श्री राजू व्यास, श्री वर्मा जी, श्री प्रमोद सिंह भदौरिया, श्री आकाश निरंजन, श्री अजय प्रसाद, श्री सुखमीत सिंह, श्री एम.के. मुन्ना, श्री एम.के. सिंह, श्री संजय पासवान, श्री अवधेश, श्री संजय कुशवाहा, श्री बबलू सिंह, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री संजय गौतम, श्री संजीव सेन, श्री बागेश रैकवार एवं अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी।
