समथर (झांसी) नगर के पूर्व पालिका अध्यक्षों एवं हैट्रिक पार्षदों का सम्मान समारोह सम्पन्न। नगर समथर के चौपड़ बाजार स्थित गहोई धर्मशाला में आज बुन्देलखण्ड जन सेवा संस्थान के नागरिकों द्वारा नगरपालिका परिषद समथर के पूर्व पालिका अध्यक्षों व हैट्रिक पार्षदों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरिदमन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गरौंठा विधायक जवाहरलाल राजपूत , एवं साथ में उमाचरण अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष समथर, डॉ प्रिया शरण गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष व गरौंठा विधायक ने वंदनीय मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम आयोजक कर्ता जशवंत सिंह राजपूत, अयोध्या प्रसाद दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हरिकृष्ण शिल्पकार उर्फ मुन्ना बाबू, अवधेश अग्रवाल उर्फ बल्लू सेठ, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य, महेश वावू स्वर्णकार अधिवक्ता रहे। मंच संचालन रामस्वरूप आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजक कर्ताओं ने मंच पर उपस्थित अतिथियों सहित नगर पालिका परिषद समथर के पूर्व पालिका अध्यक्ष रमेश प्रसाद खत्री,गिरजा शीरोठिया, महेश पेंटर श्रीमती माया देवी,विजय सिंह गोली, जीतेंद्र सिंह भाईजी एवं मुन्ना सेख हैट्रिक पार्षद आदि सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी को साल उढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व समकालीन पूर्व पालिका अध्यक्षों द्वारा किए गए विकास कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा उनके समकालीन किए गए विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर डॉ प्रिया शरण गुप्ता,पं शास्त्री यशोदा नंदन शीरोठिया,लालता प्रसाद पांचाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र पाल भाजपा मंडल अध्यक्ष समथर,भरत राजपूत मनोज तिवारी, राजेंद्र सिंह किलेदारजू, रामस्वरूप शर्मा आचार्य, ओमप्रकाश सतवांणी, रामस्वरूप सिंह गुर्जर, रामशंकर गंधी, महाराव खां, प्रमोद खरे,ओमप्रकाश चंदेल, उदय सिंह बुढ़ेरी, मथुरा प्रसाद राजपाली सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक कर्ताओं द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
