झाँसी – आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस कार्यालय झाँसी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की एकता, शांति एवं सौहार्द को सुदृढ़ करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात श्री मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
