झाँसी- दिनांक 26.10.2026 को वादी उदम पुत्र प्यारेलाल कुशवाहा, निवासी ग्राम पठा ढकरवारा, थाना मऊरानीपुर, जनपद झाँसी द्वारा थाना मऊरानीपुर पर तहरीर दी गई थी कि सेल्समैन द्वारा शराब न देने पर अभियुक्तगण द्वारा आवेदक के साथ गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से वादी के ऊपर फायर किया गया। इस घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 481/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस बनाम कौशलेन्द्र व राघवेन्द्र आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
पुलिस की कार्यवाही:–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मऊरानीपुर के नेतृत्व में-
आज दिनांक 29.10.2026 को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद/वांछित अभियुक्त राघवेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र देवसिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम पठा थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को भण्डरा अन्डर पास झांसी छतरपुर हाइवे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ेत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अभियोग से संबंधित अन्य मुख्य अभियुक्त कौशलेन्द्र सिंह को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है।
