संवाददाता : नीलेश एन.के.डी.
मोंठ : के.सी.पी इंटर कॉलेज मोंठ में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोतवाली मोंठ के पुलिस स्टाफ ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय तथा महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने की अपील की। छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और शासन की विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और जागरूक बनाकर ही सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य जवाहर लाल अनुरागी, प्रवक्ता सोमनाथ सिंह यादव, रामबहादुर सिंह, रामरतन राजपाल, लेखपाल सिंह, दिनेश कुमार यादव, रुपाणी गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।
