गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई गुरसरांय का निर्वाचन कार्यक्रम बीआरसी गुरसरांय में सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी आयोजित हुई। इसमें सकारात्मकता का सन्देश देते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। वहीं स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया गया। चौथे स्तम्भ द्वारा समाज के दर्पण की भूमिका निभाने की सराहना की गई। संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया सम्पादित हुई। पर्यवेक्षक अब्दुल नोमान और निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह परिहार ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरा कराया। अविनाश गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष और इन्द्रपाल सिंह ब्लॉक मन्त्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला मन्त्री मृत्युंजय सिंह ने संघ के संघर्षशील इतिहास पर प्रकाश डाला। डॉ. अनिरुद्ध रावत ने शिक्षक हित में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। संगठन के महत्त्व पर रोशनी डालते हुए कार्यकारिणी गठन और संघर्ष समिति के निर्माण का आह्वान किया। इस दौरान कुंज बिहारी शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अरविन्द दीक्षित, गोविन्द निरंजन, राजेश त्रिपाठी, इमरान मंसूरी, विपिन बिहारी विश्वकर्मा,अबधेश खरे,राजेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सोलंकी, राजकुमार झा, धर्मेन्द्र शर्मा, रामसिंह, उत्तम सिंह पटेल, अश्नेन्द्र तिवारी, सुधीर गौतम, अनुपम द्विवेदी, राजेश अहिरवार, अवधेश द्विवेदी, धर्मेश साहू, अनिल मिश्रा, आदित्य नारायण, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, राजेश सेन, नरेन्द्र शर्मा, प्रमोद सोनी, शिवांगी जैन, निशा दीक्षित, पूजा सक्सेना, गीता रानी सोनी, सौरभ मिश्रा, नरेन्द्र निरंजन, गयादीन वर्मा, नीरज गुप्ता, बृजेन्द्र पाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, प्रवेश निरंजन, राकेश निरंजन, धनेन्द्र, वीरेन्द्र वर्मा, सुमन अग्रवाल, सौरभ त्रिपाठी, मनोज कुमार, सत्येन्द्र नायक, संजय चतुर्वेदी, जितेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, महेन्द्र वर्मा, अरविन्द दीक्षित,अखिलेश मिश्रा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
