संवाददाता – नीलेश एन.के.डी मोठ
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं किसान नेता कृष्णचंद्र तिवारी ने मोंठ तहसील क्षेत्र के सभी गाँवों में हुई अत्यधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को लेकर उपजिलाधिकारी मोंठ को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। किसानों की हालत दयनीय है और उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
तिवारी ने मांग की है कि शासन-प्रशासन की राजस्व टीम द्वारा प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर किसानों की क्षति का आंकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Please follow and like us:
