रिपोर्टर कल्लू वर्मा गरौठा
गरौठा झांसी|विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों की शुरू हुई प्रदेश व्यापी हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है|
प्रदेश सहित जिले में विद्युत कर्मियों की 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल चल रही है विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है|
कस्बा सहित कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है
बिजली आपूर्ति ठप होने का असर आम जनजीवन पर पड़ा है
गांव हो या शहर पूरी तरह से अंधेरे में डूब गए 2 दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति चालू कराने में जिला प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आया है|
जिसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है जिससे लोग खासे परेशान हैं|
लोगों को पीने के लिए पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है|
विद्युत कर्मियों की हड़ताल से हजारों घरों की बत्ती गुल है लोग बाग पानी को तरस रहे हैं|
वहीं विद्युत व्यवस्था ठप हो जाने से लोग बाग मच्छरों के आतंक से रात रात भर नहीं सो पा रहे हैं लोगों ने जल्द से जल्द शासन प्रशासन से विद्युत आपूर्ति चालू कराए जाने की मांग की|