रिपोर्टर- करतार सिंह यादव खुरई/सागर।
अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर मनोनीत करने की मांग की है। नामदेव दर्जी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज के आर्थिक विकास एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मप्र का मूल निवासी नामदेव दर्जी समाज प्रदेश में लगभग 30 लाख आबादी एवं करीब साढ़े 12 लाख मतदाता है जनसंघ से लेकर आज भाजपा तक वोट एवं सपोर्ट करता रहा है प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नामदेव समाज बंधु भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में बरसों से भाजपा को सेवाएं देते आ रहे है परंतु लोकसभा विधानसभा से लेकर स्थानीय निकायों तक में हमारे समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान नहीं दिया गया है ना ही किसी मंडलों मंडलों, उपक्रमों में किसी समाज छु को मनोनीत कर समाज के राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहें कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर प्रदेश की राजनीति में नेतृत्वविहीन नामदेव दर्जी समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।
प्रदेश के नामदेव दर्जी समाज का पैतृक व्यवसाय सिलाई है आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों द्वारा विभिन्न संस्थाओं / उपक्रमों के माध्यम से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण सर्व समाज को देकर उनको रोजगार उपलब्ध कराए जाने से समाज का पैतृक व्यवसाय सिलाई व्यवसाय समाज के हाथ से निकलता जा रहा है जिससे समाज में बेरोजगारी एवं सिलाई कामगारों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नामदेव दर्जी समाज की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंतनीय है। भाजपा सरकार ने अपने विगत कार्यकाल में सिलाई कामगारों का आर्थिक स्तर ऊपर उठाने उन्हें शिक्षित प्रशिक्षित कर रोजगार स्थापित कराने हेतु सिलाई कला मंडल का गठन किया था जिसमें सिलाई कामगारों की मूल नामदेव दर्जी समाज की जगह अपने पसंद के गुजराती मूल के श्री माहेश्वरी दार्जी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर समाज की उपेक्षा कर नामदेव दर्जी समाज के योग्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया गया जिससे समाज दुखी हुई एवं समाज का भरोसा भी भाजपा से कम होता जा रहा है।
म.प्र. नामदेव समाज राजनैतिक सामाजिक चेतना मंच के प्रदेश संगठन सचिव राकेश सामदेव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक पार्टी है जो अपने निर्णय स्वयं करती है परंतु पहली बार सरकार द्वारा रूपा, बसपा एवं अन्य क्षेत्रीय दलों की तरह म.प्र. सिलाई कला मंडल के गठन में समाज से नाम मांगे जाने पर इसे आश्चर्य जनक एवं हास्यस्पद बताया है एवं कहा है कि समाज के प्रदेश स्वरीय एवं संभागों में अलग-अलग संगठन है, सभी संगठनों द्वारा नाम देने पर सरकार नामों को कैसे फायनल करेगी जिस संगठन के नाम नहीं होगे निश्चित रूप से यह संगठन निराश और हतास होगे और सरकार के विरोध में खड़े हो
सकते है।
समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार से प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के अनुरूप प्रदेश के मूल निवासी नामदेव दर्जी समाज के पैतृक व्यवसाय सिलाई के लिए गठित सिलाई कला मसल में समाज के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर सीध नियुक्ति कर समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने एवं प्रदेश की नेतृत्वविहीन नामदेव समाज को प्रतिनिधित्व प्रदान करने की मांग की है जैक नामदेव मंडल मणिशंकर नामदेव, अनिल जी, लक्ष्मण नामदेव, कुलदीप नामदेव डी सुरेंद्र नामदेव जबलपुर राजू नामदेव दमोह, बृजेश नामदेव कटनी, अवध नारायण नामदेव, संजय नागदेव, महेंद्र नामदेव विवेक नामदेव, जी.एस. चंद्रा भोपाल, संतोष मंडवा खरगोन, राजेंद्र व राजेंद्र नामदेव, नंदकिशोर नामदेव आकाश वैद्य इंदौर, महेंद्र नामदेव संजय नामदेव, सुरेश नामदेव विदिशा, प्रकाश नामदेव, जितेन्द्र नामदेव दीपक नामदेव, दशरथ नामदेव बासौदा, रामेश्वर नामदेव, एक श्याम किशोर नामदेव मन्नूलाल नामदेव, विशंवर नामदेव, राहुल नामदेव, गौरव नामदेव सागर, राकेश नामदेव, खुशीलाल नामदेव खुरई, सचिन नामदेव, दीपक नामदेव नितेश नामदेव उज्जैन, अतर सिंह नामदेव, रमेश सूर्यवंशी, दिलीप नामदेव दिनेश नामदेव, सुनील नामदेव ग्वालियर ने मांग की है।
(राकेश नामदेव) प्रदेश संगठन सचिव नामदेव समाज, राजनैतिक, सामाजिक चेतना मंच प्र मो. 7828733743