रिपोर्टर कल्लू वर्मा गरौठा
मोंठ ( झाँसी ):अम्रतकाल में भारत विकसित देशो की श्रेणी में शामिल होगा तथा 2029 तक विश्व की तीसरी बङी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा यह बात अशोक सिंह राजपूत छेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड ने मोंठ मंडल के ताडॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को पढे जाने के पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहि।
छेत्रीय उपाध्यक्ष ने स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत को विकसित देशो का संगठन आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन का सदस्य बनने के लिए हमारी नयी पीढी को कौशल विकास से सुसज्जित ,दुनिया का मैनुफैक्चरिग हब तथा क्रषि क्षेत्र मे ग्लोवल लीडर बनना होगा अशोक राजपूत ने बताया कि कौशल विकास का ही परिणाम है कि दुनियाभर के 40 प्रतिशत आनलाइन पेमेंट भारत में हो रहे है।
इस दौरान अवधेश दुवे,सुरजीत राजपूत,ब्रजकिशोर वर्मा ने राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनाया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पंकजसिह, विनोद मास्टर, दिलीप सिंह ,नीलू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र पूजारी ने किया।
रिपोर्टर कल्लू वर्मा गरौठा