रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर मंगलवार के दिन विकासखण्ड गुरसरांय परिसर में पर्चों की विक्री के साथ ही नौ साधन सहकारी समितियों के सदस्यों के लिए लोगों ने अपने अपने पर्चे दाखिल किये। कई साधन सहकारी समितियों पर निर्विरोध तो कई जगहों पर चुनाव होने की सम्भावना जताई जा रही है। नामांकन प्रक्रिया हाल फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई लेकिन एक भाजपा पदाधिकारी की पुलिस अधिकारी से हुईं नोकझोंक के चलते कुछ देर के लिये माहौल गरमा गया। लोगों के मनाने के बाद भाजपा नेता के तेबर नरम दिखाई दिये।
मारकुआं साधन सहकारी समिति पर सभी सात निर्विरोध चुने गए।
गुरसरांय साधन सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी विनीत विश्वकर्मा रहे जिसमे आठ निर्विरोध तो एक सीट पर चुनाव, ढिपकई साधन सहकारी समिति पर महेंद्र चौधरी चुनाव अधिकारी रहे जहां चार निर्विरोध तो पांच पर चुनाव, हैवतपुरा साधन सहकारी समिति पर सुनील तिवारी चुनाव अधिकारी रहे जहां चार निर्विरोध तो पांच पर चुनाव, वहीं टोड़ीफतेहपुर साधन सहकारी समिति पर अतुल भारद्वाज चुनाव अधिकारी रहे जहां दो निर्विरोध और सात पर चुनाव, पंडवाहा साधन सहकारी समिति पर किशोर कुमार चुनाव अधिकारी रहे जहां आठ निर्विरोध एवं एक पर चुनाव, घुरैया साधन सहकारी समिति पर महेन्द्र पटेल चुनाव अधिकारी रहे जहां छै निर्विरोध एवं तीन पर चुनाव, वहीं मारकुआं साधन सहकारी समिति पर रामचन्द्र एडीओ चुनाव अधिकारी रहे जहां सातों निर्विरोध चुने गये। वहीं टहरौली साधन सहकारी समिति पर नरेन्द्र चौरसिया चुनाव अधिकारी रहे जहां पांच निर्विरोध तो चार पर चुनाव, वहीं भसनेह साधन सहकारी समिति सीट पर छै निर्विरोध तो तीन पर चुनाव होने की सम्भावना है। वहीं चुनाव को नामांकन प्रक्रिया को शांति पूर्वक कराने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा विवेक सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गुरसरांय ललितेश नारायण त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।