राजा समथर पूर्व गृहमंत्री उ०प्र० शासन के निधन पर दी गईं श्रृद्धांजलि

रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय(झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक शोकसभा गरौठा समथर क्षेत्र के सर्वाधिक अवधि का ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व करने वाले ऐतिहासिक कार्य क्षमतायों से परिपूर्ण और आम जनता के दिलों पर राज करने वाले राजा रणजीत सिंह जूदेव समथर स्टेट पूर्व गृहमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निधन पर कुंवर रामकुमार सिंह पत्रकार की अध्यक्षता में एक श्रृद्धांजलि सभा हुई जिसमें 82 वर्षीय राजा रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर उनकी आत्मा शांति व परिवारजनों को धैर्य व शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से 2 मिनट मौन धारण कर प्रार्थना की गई। शोकसभा का संचालन हरिशचन्द्र नायक ने किया। इस मौके पर सुनील सिंह चौहान,आशुतोष गोस्वामी,सुनील जैन डीकू,आयुष त्रिपाठी,कौशल किशोर,शौकीन खान,सुरेश सोनी सरसेड़ा,दिब्बन यादव,राजीव सोनी,करनराज गोलू,आशुतोष नायक,अशोक सेन,धर्मेन्द्र सोनी,सार्थक नायक वहीं दूसरी ओर कस्बे के गणमान्य नागरिकों की बैठक पंडित बृजकिशोर व्यास की अध्यक्षता में हुई जिसमें डॉ डीआर सिंह, अवधेश सिंह परिहार फौजी,एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह सेंगर,राजेन्द्र प्रसाद बिलैया,करण सिंह जूदेव,दिनेश शुक्ला एडवोकेट,गोविंद्र सिंह सेंगर आदि लोगों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *