रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। सभी धर्मों से बढ़कर मानव सेवा और इंसानियत है और जहां पर इंसानियत मानव सेवा का भाव हो वही ईश्वर और धर्म बसता है गरौठा डिप्टी एसपी विवेक सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने होली का त्यौहार इस इंसानियत और मानव सेवा के बीच ग्राम मड़ोरी में बुजुर्गों असहायों को वृद्धा आश्रम में जाकर उनकी जरूरतों और यह वह अकेले है एहसास ना कर सके इसको देखते हुए जिला झांसी के तहसील गरौठा क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह द्वारा रंगों का त्योहार होली को एक अलग ही रूप से मनाया गया जहां पर पुलिस प्रशासन का लोगों के अंदर एक भय रहता था जिस को मिटाने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा विवेक सिंह द्वारा आज गुरसरांय नगर के समीप मडोरी में स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर असहाय वृद्ध जनों के साथ गुलाल लगाकर फल मिष्ठान एवं वस्त्र देकर सम्मानित कर उनके साथ होली का त्यौहार मनाया गया। और मानवता की मिसाल कायम की गई।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गरौठा विवेक सिंह एवं उनकी पत्नी रश्मि सिह के उनके बच्चों साथ वृद्धा आश्रम के संचालक जितेन्द्र व्यास के साथ अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।