विनय नगायच ब्यूरो चीफ झाँसी
झांसी। पिछले कई दिनों से गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की ओर से झांसी की गरौठा वहसील में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायालय की स्थापना की मांग की जा रही थी। इसे सरकार ने स्वीकार करते हुए एडीजे / मुसिफ कोर्ट चलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय को अपना स्वीकृति पत्र भेज दिया है। शासन ने अपर सत्र न्यायालय को संचालित करने के लिए पदों स्वीकृत कर उन्हें भरे जाने के लिए भी माननीय उच्च न्यायालय के महानिबंधक को पत्र भेज दिया है। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय के लिए 11 पद और सिविल जज सीनियर डिवीजन के लिए 11 पद सृजित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
गरौठा विधानसभा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि मरौठा विधानसभा द्वासी मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के लोगों को मुकदमों की पैरवी के लिए झांसी आना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता था। विधायक ने बताया कि गरौठा क्षेत्र का विधायक बनने के बाद उन्होंने गरीठा में एडीजे कोर्ट की स्थापना की मांग शुरू की। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से बात की और इसके अभाव में होने वाली परेशानिया उनके संज्ञान में लाई गई। एडीजे कोर्ट का मामला विधानसभा में उठाया गया और समय समय पर इसे मंत्री मुख्यमंत्री और शासन के अधिकारियों से जनता की जरूरत बताते हुए अनुरोध किया जाता रहा। पिछले दिनों एक बार फिर मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में एडीजे कोर्ट का मामला लाया गया था, जिसके बाद गरौठा सर्किल के अन्तर्गत आने वाले थाने एरव, गरौठा, गुरसराय, ककरबई थानों के वादकारियों को तुरन्त न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन योगी सरकार ने एडीजे कोर्ट / मुसिफ कोर्ट चलाने की स्वीकृती हेतु मा. उच्च न्यायलय इलाहाबाद को पत्र लिखा है. गरौठा क्षेत्र में एडीजे कोर्ट की स्वीकृति एक बड़ी उपलब्धि के साथ वादकारियों के लिए राहत की बात है।
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि यह गरौठा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय के लिए 11 पद और सिविल जज सीनियर डिवीजन के लिए 11 पद सृजित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही गरौठा में कोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि गरौठा में एडीजे न्यायालय का भवन बनकर तैयार है। यहां संचालन शुरू होते ही न्याय पाने के लिए झांसी मुख्यालय जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। गरौठा में एडीजे / मुसिफ न्यायालयों की स्थापना से यहां विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोगों के लंबित मुकदमे जल्द निपटेंगे, साथ ही लोगों को समय से न्याय भी मिलेगा। इससे गरौठा क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
यह पद हुए स्वीकृत
शासन ने गरौठा एडीजे कोर्ट के लिए 11-11 पदों को स्वीकृत किया है। इनमें न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के लिए एक पद माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 1 पद आशु लिपिक ग्रेड- 1. 2 पद मुरारिम लीडर 3 पद सीनियर असिस्टेंट, 1 पद जूनियर असिस्टेट, 2 पद अर्दली प्यूज और 1 पद दफ्तरी के लिए सृजित किया गया है। वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय के लिए भी 11 पद मंजूर किए गए हैं। इनमें 1 पद माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन, 1 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड 2. मुसरिम 1 पद, रीडर 1 पद सीनियर असिस्टेंट क्लर्क 3 पद, जूनियर असिस्टेंट 1 पद, अर्दली 2 और दफ्तरी का 1 पद स्वीकृत किया गया है।