समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी के सयोजन में राम महोत्सव 2023 की तैयारियों पर हुई विस्तार से चर्चा

विनय नगायच ब्यूरो चीफ झाँसी

झाँसी।भगवान श्री राम के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम एवं शोध संस्थान ओरछा में आयोजित होने वाले राम महोत्सव को लेकर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय एस.एम टावर झोकन बाग पर समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी के संयोजन में बैठक का आयोजन किया गया। राम महोत्सव आयोजन समीति के प्रमुख अभिनेता राजा बुंदेला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ राम महोत्सव 2023 पर विस्तृत से चर्चा की गई। महोत्सव के मीडिया प्रभारी फिल्म निर्देशक राम बुंदेला ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय राम महोत्सव में जहां एक और श्री राम कथा के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचन कर्ता अपना प्रवचन करते हैं तो वहीं दूसरी और टपरा टॉकीज में श्री राम कथा आधार फिल्मों का प्रदर्शन होता है अयोध्या से ओरछा को जोड़ने की केंद्र सरकार की ऐतिहासिक योजना है। राम महोत्सव 2023 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं बुंदेलखंड महाविद्यालय की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में केंद्र सरकार, मध्यप्रदेश सरकार, एवं उत्तर प्रदेश कई बड़े केबिनेट मंत्रियों को भी शिरकत रहेगी। डॉ. संदीप सरावगी एवं समस्त राम महोत्सव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से नियत समय पर पधारने का आग्रह किया। इस मौके पर राजा बुंदेला (उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड) श्याम चरण नायक डॉ राम शंकर भारती प्रवीण भार्गव आश्रय सिंह पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *