गुरसरांय (झांसी)। चेयरमैन राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन डॉक्टर कुलदीप मिश्र ने झांसी जिले का राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष गरौठा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अभय सिंह (अस्ता) को नियुक्त किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्र द्वारा जारी पत्रांक 223/023 के अनुसार अभय सिंह अस्ता का यह कार्यकाल 1 मार्च 2025 तक रहेगा और इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अधिकृत तौर से शासन तथा जिला प्रशासन को इसकी सूचना जारी कर दी है अभय सिंह की नियुक्ति की खबर लगते ही गुरसरांय में भा जा पा के युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर मृगेन्द्र सिंह, भा जा पा नेता रामजी अग्रवाल, मजदूर संस्थान के सचिव शौकीन खान, सुरेश सोनी सरसैड़ा,रसकेन्द्र अग्रवाल,आरिफ खान, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद से आयुष त्रिपाठी, हरीचंद नायक, विकास अग्रवाल, राजीव सोनी, अभिषेक गुप्ता, बल्ले सोनी,धमेन्द्र सोनी, सहित बड़ी संख्या में युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।