पूर्णाहुति के साथ विष्णु महायज्ञ का समापन

रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय (झांसी)।समीपवर्ती ग्राम धवारी में आयोजित विष्णु महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धवारी में विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया गया यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञाचार्य डॉक्टर हरिपति सहाय कौशिक एवं उनके साथ आए मथुरा बनारस के वैदिक विद्वानों द्वारा आवाहित देवताओं का षोडशोपचार पूर्वक दैनिक पूजन कराया गया तत्पश्चात सभी यज्ञ विद्वानों ने वेद ध्वनि का उच्चारण करते हुए वैदिक विधि-विधान से पूर्णाहुति संपन्न कराई, वसोरधारा होम, श्रयो दान, पूर्ण पात्र दान, पुष्पांजलि प्रदक्षिणा के साथ आवाहित यज्ञ देवताओं का विसर्जन किया गया पूर्णाहुति के समय संपूर्ण यज्ञ परिसर वेदद्ध्वनि से गुंजायमान हो रहा था श्रीमद्भागवत कथा की बाल व्यास कृष्णा दासी द्वारा कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का मैत्री व्याख्यान बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया जिससे उपस्थित सभी श्रोता भाव विभोर होने लगे पारीक्षत घनश्याम पटेल ने कथा प्रारंभ के पूर्व श्रीमद्भागवत पुराण का आरती पूजन किया यज्ञ में यज्ञाचार्य हरिपति सहाय कौशिक के साथ उपाचार्य प्रदीप शास्त्री, उपद्रष्टा सुनील शास्त्री, ब्रह्मा शिवम तिवारी, वेदपाठी चंदन शास्त्री, पुराणकर्ता चंद्रप्रकाश पटैरिया, कुंडाचार्य पुरुषोत्तम कौशिक, तथा विष्णु सहस्त्रनाम पाठकर्ता रामजी पाण्डेय,यशवंत सिरौटिया आमंत्रित/उपस्थित रहे। यज्ञ के प्रधान यजमान के रूप में बुध सिंह पटेल तथा सहायक यजमान के रूप में सूरज पटेल, प्रदीप पटेल, हरिकांत पटेल, रमेश कुशवाहा रहे और भागवत के पारीक्षत घनश्याम पटेल रहे। यज्ञ व्यवस्था में रामराजा वर्मा, कुंजीलाल,रहीस, गुरदयाल पटेल, लक्ष्मी प्रसाद, अरविंद पटेल, राम किशोर पटेल, भूपेंद्र पटेल, हेमंत पटेल, नंदकिशोर पटेल, नारायण दास कुशवाहा, अरविंद लल्ला, राकेश पाण्डेय, बबलू पटेल, कमलेश सक्सेना, सुरेंद्र पटेल, बल्लू प्रधान, गिरीश शिवहरे, रानू गुप्ता, कल्लू पुजारी,जाकिर खां, कालका पटेल आदि का यज्ञ में सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *