रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। नगर के प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीराम महायज्ञ एवं भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण एवं उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे मानस सम्मेलन में राम कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही।अयोध्या मणिराम दास छावनी के महंत एवं श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का आज कथा स्थल पर छठवें दिन भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम संयोजक छावनी अयोध्या के कृपा पात्र
पागल बाबा जी ने
महाराज नृत्यगोपाल दास जी महाराज का स्वागत किया। मानस सम्मेलन के छठवें दिन साध्वी अवध विहारी दासी आस्था ने कहा कि महिलाओं को कभी केश नहीं कटवाना चाहिए।उन्होंने सीता माता की अनन्य भक्ति का अद्भुद वर्णन किया। व्यास ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरु भक्ति को सर्वोपरि बताया।
हनुमान गढ़ी अयोध्या के रमेश तिवारी नागा जी ने सुंदरकांड का वर्णन किया।इसके अलावा सुरेन्द्र तिवारी गुड्डू महाराज सुकदेव दास जी महाराज चित्रकूट, रमाशंकर तिवारी मधुर व्यास, आदि ने राम चरित्र की गंगा बहाकर भक्ति मय वातावरण बना दिया।
ऑर्गन पर संगत दीपक पुरोहित ,ढोलक पर गिरीश कुशवाहा,पैड पर राज पसराई ने संगत की।इसी के साथ प्रातः कालीन बेला में वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ प्रारम्भ हुआ। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा बनारस के साथ उप आचार्य रमाशंकर तिवारी मधुर व्यास,पंडित , बबलू शास्त्री तरीचर, पंडित संतोष पटेरिया निवाड़ी ,पंडित सूर्यकांत शास्त्री मोंटी आमली ,पंडित विनय शास्त्री पृथ्वीपुर,हरी शंकर शास्त्री मऊ ,पंडित हरेंद्र तिवारी निवाड़ी वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा भव्य यज्ञ का शुभारंभ किया।