रिपोर्ट-शौकीन खान /कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 26 फरवरी रविवार को देर शाम श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज गुरसरांय आगमन होते ही बुन्देलखण्ड की यूपी, एमपी क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरसरांय महाराज जी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े और पूरा कस्बा गुरसरांय राम मय बतावरण के बीच अयोध्या नगरी का स्वरूप ले चुका हैं। दूसरी तरफ महाराज जी की सुरक्षा में पूरी तरह सुरक्षा कवच 24 घण्टे तत्वर्ता से अपनी ड्यूटी में मुस्तेत दिखा। आज 27 फरवरी को श्री राधा कृष्ण मंदिर पर महाराज जी के निर्देशन में परशुराम मंदिर की स्थापना हुई। और अखिल भारतीय गायत्री परिवार के गरौठा क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करने वाले स्व. शिवकुमार चौरसिया के स्मृति द्वार का शुभारंभ विधि विधान से किया गया तत उपरांत कार्यक्रम के अंयोजक छावनी अयोध्या के कृपा पात्र पागल बाबा जी ने महाराज जी की अगवानी के मानस सम्मेलन के 5 वें दिन पंडित राजेन्द्र दास पाठक, साध्वी, अवध बिहारी दासी, आस्था व्यास हनुमान गढ़ी अयोध्या के रमेश तिवारी नागा, सुरेंद्र तिवारी, गुड्डू महाराज,सुखदेव दास महाराज चित्रकूट,रमाशंकर तिवारी,मधुर व्यास आदि ने राम चरित्र की बारी बारी से गंगा बहाकर भक्ति मय वातावरण सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा दिया। आर्गन पर संगत दीपक पुरोहित ने की वही प्रातः कालीन बेला में वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण कुमार मिश्रा बनारस के साथ उपाचार्य रामशंकर तिवारी, मधुर व्यास, बबलू शास्त्री तरीचर, पंडित संतोष पटैरिया निवाड़ी, सूर्यकांत शास्त्री टोड़ी आमली, विनय शास्त्री पृथ्वीपुर, हरिशंकर शास्त्री मऊ, हरेंद्र तिवारी निवाड़ी वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा यज्ञ का शुभारंभ किया गया। आज बड़ी संख्या में यज्ञ में पूरे कस्बे के लेकर झांसी जिला और बुन्देलखण्ड के मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल के लेकर कस्बे के मुख्य मार्गो पर जनसैलाव महाराज जी के दर्शन को उतावला था।