रिपोर्ट –शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झांसी)।भारत पेट्रोलियम के रिटेल टेरिटरी के तत्वाधान में बुन्देलखण्ड के सिंह वाहिनी फिलिंग स्टेशन गुरसरांय के संचालक सहित बुन्देलखण्ड क्षेत्र में संचालित फिलिंग स्टेशन संचालन की उत्तर प्रदेश में बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए रिटेल टेरिटरी द्वारा कानपुर स्थित एक रिसॉर्ट में डीलर सेरेमनी अवार्ड 2020 से 2022 के अंतर्गत सर्वोच्च सेवाएं प्रदान करने पर सिंह फिलिंग के प्रमुख संचालक एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया को बीपीसीएल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत पेट्रोलियम के प्रमुख रिटेल नॉर्थ क्षेत्र राजीव दत्ता एवं राज्य प्रमुख प्रदेश शैवाल मुखर्जी द्वारा अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारत पेट्रोलियम के देश और प्रदेश के प्रमुख कर्ता धर्ता और विशेषज्ञ मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन सेल्स ऑफिसर निकिता सिंह ने किया व आभार टेरिटरी मैनेजर पुनीत दीक्षित ने किया।
क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर ……..
सतीश चन्द्र चौरसिया गुरसरांय क्षेत्र समेत पूरे बुन्देलखण्ड में समाजसेवा से लेकर गायत्री परिवार के गरौठा तहसील अखिल भारतीय गायत्री विश्व परिवार के प्रमुख होने के नाते उनका पूरा समय समाज के अच्छे कामों से लेकर धर्म के कामों में व्यतीत होता है और इनकी मेहनत ईमानदारी लगन के चलते भारत पेट्रोलियम जैसी जानी मानी देश दुनिया की महत्वपूर्ण पेट्रोलियम कंपनी द्वारा बेहतरीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में लगातार 2020 से लेकर 2022 तक अच्छी सेवाओं के लिए प्रथम अवॉर्ड नमाज कर सम्मानित करना गुरसरांय सहित पूरे क्षेत्र और बुन्देलखण्ड के लिए गौरव की बात है इसको लेकर मजदूर संस्थान के प्रवक्ता कौशल किशोर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक हरिशचंद्र नायक,नगर मीडिया संयोजक आयुष त्रिपाठी,मजदूर संस्थान के सचिव शौकीन खान,सुरेश सोनी सरसैड़ा, राजीव सोनी नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रभक्त संगठन,सोनम धर्मेन्द्र सोनी नगर अध्यक्ष राष्ट्रभक्त संगठन, शारदा सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे।