ग्राम खैरो गांव में मंगलवार को छेच नाला में दो भाईयों के डूबने के बाद मौत से छाया गम का माहौल।

रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय (झांसी)। ग्राम खैरो गांव में मंगलवार को छेच नाला में दो भाईयों के डूबने के बाद मौत से छाया गम का माहौल। दोनों भाईयों का एक साथ किया गया दाहसंस्कार। परिजनों में मां एवं दादी का रो रो कर है बुरा हाल। घर की किलकारियां समाप्त होते ही बुझे घर के चिराग। हर तरफ गम का माहौल। सैकड़ों लोगों ने दी अश्रुपूरित विदाई एवं चचेरे भाई राहुल ने दी मुखाग्नि।
बुधवार को तहसील प्रशासन ने पहुंच कर आर्थिक मदद के लिये कानूनी प्रक्रिया को लेकर की लिखा पड़ी।
बताते चलें कि मंगलवार को दादी के साथ खेत गए उसके दो नाती उस समय छेच नाले में खेलते खेलते जा डूबे जब उसकी वृद्ध दादी सूजा देवी खेत में चारा काटने आदि किसानी का काम कर रही थी। जब इस घटना को आसपास के लोगों से लेकर जिसने भी सुना वह हतप्रद रह गया और बच्चों के गांव से लेकर आस पास के गांव और क्षेत्र में इस दुःख से कोहराम मच गया था।
विवरण के मुताबिक गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम खैरो निवासी अभिषेक प्रजापति के दो लड़के थे जिसमेें बड़ा 9 वर्षीय उमंग और दूसरा 7 वर्षीय कुलदीप अपनी दादी के साथ खेत पर खेलने के लिए जब दादी खेत जा रही थी तो पीछे लगकर दादी के साथ खेत पर चले गए थे। दादी सूजा देवी खेत में अपनी फसल देखने लगी और चारा आदि लेने लगी इधर दोनों नाती दिन के करीब दोपहर ढाई बजे जब दादी खेत पर चारा ले रही थी तो उसी दौरान उसके दोनों नाती छेच नाले में नहाने या खेलने के लिये गये और डूब गए थे। जब दादी काम करके खेत से बाहर आई तो उसके दोनों नाती वहां मौजूद नहीं थे जिसके चलते दादी घबड़ा गई। उसके ढूंढने पर जब वह नहीं मिले तो इसके बाद उसकी दादी ने गांव में सूचना दी जिस पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और खोजबीन की तो 9 वर्षीय उमंग और 7 वर्षीय कुलदीप पुत्र अभिषेक प्रजापति दोनों बच्चों के कपड़े छेच नाले के पास मिले। जिन्हें छेच नाले में बेहोशी हालत में निकाला गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक ने इसकी सूचना थाना गुरसरांय दी। गुरसरांय थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और आनन फानन में दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया था और दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को दोनों भाईयों उमंग और कुलदीप का पोस्टमार्टम के बाद हजारों लोगों की उपस्थिति में मुखाग्नि देकर चचेरे भाई राहुल ने गमहीन माहौल में दाहसंस्कार किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक, दीपू कौशिक, संदीप जैन, मनीष सोनी, बिन्दे कुशवाहा, रोहित ठाकुर नुनार, पूर्व प्रधान करीम खान, राकेश अहिरवार, विश्वनाथ अहिरवार, रामराजा प्रजापति, भगवान दास कुशवाहा, मातादीन कुशवाहा, गनेश कुशवाहा, नंदराम अहिरवार, सरजू कुशवाहा, मुकेश सफाई कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक राजेश पाण्डेय, लेखपाल नुनार धीरज अहिरवार एवं लेखपाल चौकरी नीलेश अग्रवाल लेखपाल नीलेश अग्रवाल ने पहुंचकर आर्थिक मदद के लिये कागजी कार्यवाही पूरी की।

उमंग एवं कुलदीप की मां अनीता देवी एवं दादी सूजा देवी ने कभी ये नहीं सोचा था कि घर दोनों चिराग एक साथ काल के मुंह में समां जायेंगे। जिनको पाल पोश कर इतना बड़ा किया। जिनके सपनों को संजो कर रखा था कि अपने इन लाड़लों को पढ़ा लिखाकर अपने एवं उनके सपनों को साकार करेंगे। लेकिन कुदरत के खेल के आगे दोनों घर के चिरागों को एक साथ उठा लेगा यह कभी नहीं सोचा था। दोनों बच्चों की मां अनीता का बुरा हाल है। पल पल में बेहोश हो जाना और सुध आने पर केवल बच्चों को लेकर रोने से हालत खराब है। इस घटना से आस पास से जुड़े गांव के प्रत्येक व्यक्ति के मन में पीड़ा झलक रही है। जिसके चलते दाह संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोगों का तांता लगा रहा और महिलाएं सहित पुरूष सभी को समझाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *