शिवपुरी- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण स्व.कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन अध्यक्ष जेलर डॉ.व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती माया मौर्य के द्वारा संयुक्त रूप से 14वीं बार पैदल मशाल यात्रा स्थानीय तात्याटोपे समाधि स्थल से निकाली गई। जिसमें कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी भी शामिल हुए जिन्होंने इस पैदल मशाल यात्रा को हाथों में लेकर अपने गतंव्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम भी मौजूद रहे जिन्होंने हाथों में मशाल थामकर कर्नल ढिल्लन को शत-शत् नमन किया। यह पैदल मशाल यात्रा तात्याटोपे स्मारक से निकलकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हातौद पर जाकर संपन्न हुई जहां इस मशाल को समर्पित किया गया। इस पैदल मशाल यात्रा में संस्था के संरक्षक अवधेश सक्सेना, वरिष्ठ जेलर व्ही.एस मौर्य, श्रीमती माया मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य शिवपुरी,संजीवनी डेन्टल क्लीनिक संचालक डॉ.कपिल मौर्य, नीरज कुमार छोटू, मिडिया प्रभारी राजू ग्वाल यादव, पत्रकार मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, दुर्गेश गुप्ता, शिक्षक रामलखन धाकड़, रैली प्रभारी लल्ला पहलवान, कुलदीप आर्य, अमित सोनी आदि संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे।
सर्व धर्म सभा का आयोजन
इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी।
ब्रिटिश सेना के खिलाफ संभाला था मोर्चा
कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।
कर्नल ढिल्लन पुण्यतिथि पर बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास ने निकाली पैदल मशाला यात्रा
