राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की गोष्ठी संपन्न हुई

रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय (झांसी)।राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के तत्वाधान में नगर गुरसरांय में मोदी पैलेस में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में वक्ताओं ने कहा लोगों के अधिकारों का हनन नहीं कि होने दिया जाएगा जिसके लिए संगठन के सारे पदाधिकारी पूरे देश में कार्य कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश डॉ एम एल शर्मा ने कहा संगठन मैं 13 लाख लोग सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार पूरे देश में चल रही है आने वाले समय में पूरे देश में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन एक बड़ा संगठन तैयार होने जा रहा है जिसके लिए पूरे देश में संगठन के द्वारा गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा हैं राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट सतीश चौरसिया ने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है राष्ट्रीय सचिव कैप्टन राजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संयोजक अंचल अड़जरिया ने कहा लोगों की समस्याओं का हल करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है जो भी व्यक्ति उनके पास आते है उन सभी की समस्याओं का समाधान करवाना उनका का मुख्य कार्य है उन्होंने कहा हमारा अधिकतर समय संगठन के लिए ही है डायरेक्टर संजय वर्मा ने कविता के माध्यम से संगठन के बारे में सभी को अवगत कराया इसके अलावा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहारिया, रामनारायण पस्तोर, अवधेश सिंह फौजी, आत्माराम फौजी, सरजू प्रसाद, आशुतोष शर्मा, बसंत मोदी, डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप कोठारी, सुखदेव ब्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए इसके पूर्व सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत आयोजक राष्ट्रीय सहायक अधिकारी बसंत कुमार मोदी ने किया इस मौके पर नगर गुरसरांय के सुखदेव कुमार ब्यास को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार तथा हिंदुस्तानी अकैडमी प्रयागराज ईश्वरीय बुंदेली सम्मान प्राप्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस मौके पर रामप्रकाश अड़जरिया, ध्रुव कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह राजपूत, अलख प्रकाश शर्मा मीडिया प्रभारी, सत्य प्रकाश द्विवेदी मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार कुशवाहा, राजेश मिश्रा, संतराम दुबेदी, उमाशंकर दुबे, बृजेश घोष, मुन्ना घोष, सतपाल कुशवाहा, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र यादव, पवन नायक, शैलेंद्र पांचाल, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सतीश चौरसिया ने किया एवं आभार व्यक्त डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *