रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी गुरसरांय और झांसी जनपद के रक्सा थानाध्यक्ष रहते हुए पुलिस सेवाओं में उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर बेहतरीन निस्तारण के लिए प्रथम स्थान प्रदेश में पाने पर सम्मानित किया जा चुका है और 26 जनवरी 23 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अतिउत्कृष्ट सेवा से अरुण कुमार तिवारी को सम्मानित किए जाने पर आज 31 जनवरी मंगलवार को उनके पैतृक गांव अलियापुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उत्तर प्रदेश में आज अरूण कुमार तिवारी का भव्य सम्मान समारोह होगा और रात्रि को भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें गुरसरांय कस्बा सहित पूरे क्षेत्र व जिले के बढ़ी संख्या में लोग आज फतेहपुर जनपद ग्राम अलियापुर उनको शुभकामनाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाने गए हैं जिसमें सुरेश सोनी सरसैड़ा, कौशल किशोर, हरिशचन्द्र नायक,आयुष त्रिपाठी,अभिषेक पटेल,सार्थक नायक,शौकीन खान,रामू नामदेव राजीव सोनी,धर्मेन्द्र सोनी बल्ले सहित एक जत्था रवाना हुआ।
एके तिवारी के लिए जनवरी 23 खास
थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी की जिंदगी में जनवरी 2023 खास उपलब्धि उनकी जिंदगी में लेकर आया है जहां 26 जनवरी को उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा विशिष्ट सेवाओं से झांसी में उत्तर प्रदेश के विधानपरिषद सभापति द्वारा सम्मानित किया गया वहीं 22 जनवरी को उन्होंने गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की साथ ही रक्सा थानाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं का पर्दाफाश किया यह चंद दिनों की उपलब्धि उनकी कार्यशैली का जिंदा प्रमाण है वहीं निजी जिंदगी में 23 जनवरी को उनका 25 वां शादी का सालगिरह है यह सिल्वर जुबली है इस प्रकार एक के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। कह सकते हैं जिसका नया साल इतना अच्छा तो आगे पुलिस सेवाओं से लेकर सामाजिक क्षेत्र में निश्चय ही शतक लगायेंगे।