
रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। गौसेवा करने से व्यक्ति के जीवन में सम्पन्नता आती है लोगों को धर्म की ओर आस्था लगानी चाहिए। यह बात नगर आगमन पर संत पागल बाबा ने अपने शिष्यों के बीच कही। शिष्यों ने किया गुरूदेव का भव्य स्वागत।
नगर आगमन पर संत पागल बाबा महाराज अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता के आवास पर पहुंचे जहां शिष्यों ने विधिवत तरीके से गुरूजी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित शिष्यों के बीच गुरूदेव ने कहा कि आज का युवा भारतीय संस्कृति को भूल कर संस्कार विहीन होता जा रहा है। वह चकाचौंध की दुनिया में मस्त है। उसे धार्मिक ग्रन्थों के प्रति लगाव कम और वर्तमान परिवेश में चल रहे माहौल में मग्न है। क्योंकि जहां संस्कार नहीं होंगे वहां विकृतियां पैदा होंगी। इसी लिये व्यक्ति परेशान है उसे गौसेवा के साथ साथ धर्म की तरफ आगे आना होगा जिससे समाज में फैली कुरीतियां दूर हों और लोगों में भाईचारा पनपे। जिससे सामाजिकता का ज्ञान अर्जित हो सके।
इस दौरान रघुराज सिंह, अमर सिंह, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, अभय प्रताप सिंह, रामजी अग्रवाल, बिट्टू ठाकुर, संदीप सिंह बरमाईन, राजदीप चौरसिया, आशू सिंह चौहान, रामजी परिहार, उदय ठाकुर सहित आदि लोगों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।