रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। कुरैठा सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव 29 जनवरी 2023 से 6 फरवरी 2023 तक चलेगा गरौठा तहसील का विकासखण्ड बामौर का ग्राम कुरैठा बेतवा नदी के तट के ऊपर श्री नावली सरकार धाम का यह विशाल स्थल प्राकृतिक ऊंची नीची चोटियों के बीच अपने में स्वयं बयान कर रहा है यह क्षेत्र अपने में महत्वपूर्ण स्थल है क्योंकि बेतवा नदी चंद दूरी पर है तो यहां से जनपद जालौन जनपद हमीरपुर और स्वयं झांसी जिले मैं स्थल होने से महत्वपूर्ण हो जाता है इसको लेकर 19 जनवरी को कुरैठा ग्राम सहित पूरे गरौठा तहसील के प्रमुख लोग इस महा यज्ञ को सफल हेतु इकट्ठे हुए और कार्यक्रम की भव्यता को लेकर रणनीति तैयार हुई लोगों ने अपनी इच्छा से धार्मिक और सांस्कृतिक इस महान काम को सफलता के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारियां स्वेच्छा से स्वयं संभाली। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और बुंदेलखंड विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान रहे वही कार्यक्रम के सह संयोजक बामौर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार सहित जिला पंचायत सदस्य ककरवई प्रतिनिधि शत्रुघन सिंह परिहार मौजूद रहे आज तैयारियों को लेकर चली लंबी मैराथन बैठक मैं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर कमेटिया गठित की गई ताकि महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो सके। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया देश और विश्व के प्रमुख भागवताचार्य श्री रमाकांत व्यास जी महाराज (रावतपुरा धाम) श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा के प्रमुख कथावाचक रहेंगे जबकि यज्ञ आचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री जी अयोध्या धाम, आचार्य पंडित आनंद स्वामी जी महाराज होंगे और भव्य कलश यात्रा 29 जनवरी को निकाली जाएगी यज्ञ मंडप प्रवेश एवं अग्नि स्थापना 30 जनवरी 23 होगी वही पूर्णाहुति 5 फरवरी 23 को होगी विशाल भंडारा 6 फरवरी सोमवार को होगा जबकि यज्ञ में प्रमुख यजमान श्रीमती रुचि-बृजपाल सिंह गौर, श्रीमती संध्या जितेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती भावना-मानवेंद्र सिंह, श्रीमती गुड्डी- पुष्पेंद्र परिहार, श्रीमती सुशीला-शैलेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती अंशू-आनंद सिंह गौर, श्रीमती माया-मटरू पाल होंगे यज्ञ व्यवस्थापक पंडित सुबोध शास्त्री होंगे।
प्रतिदिन क्षेत्र और प्रदेश के दिग्गज होंगे सम्मिलित

यह कार्यक्रम बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए धार्मिक सांस्कृतिक दृष्टि से इतना भव्य होगा की 29 जनवरी से 6 फरवरी तक प्रतिदिन प्रदेश की और देश की नामी गिरामी हस्तियां इसमें सम्मिलित होकर धार्मिक महायज्ञ का लाभ लेने को आएंगी जिसमें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, स्वतंत्रदेव सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, झांसी जिले के भाजपा प्रभारी संतविलास शिवहरे वही विधायक झांसी रवि शर्मा, विधायक गरौठा जवाहर सिंह राजपूत, विधायक मऊ रानीपुर डॉ रश्मि आर्य, विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन, ललितपुर विधायक राम रतन कुशवाहा, झांसी जिला अध्यक्ष भाजपा जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष झांसी महानगर मुकेश मिश्रा, उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी अरिदमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक झांसी जयदेव पुरोहित सहित जिले और प्रदेश से लेकर देश की प्रमुख हस्तियां प्रतिदिन इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
प्रतिदिन चलेगा भंडारा
29 जनवरी से 6 फरवरी 2023 तक प्रतिदिन भंडारा हर व्यक्ति के लिए खुला रहेगा जबकि विशाल भंडारा विधि विधान से 6 फरवरी 23 को आयोजित होगा।